Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा मानसून, अगले 15 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

INT News25 August 2026 at 09:28 am

नई दिल्ली, 25 अगस्त। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव के बीच अगले करीब 15 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है। हालांकि, इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। शुरुआती दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।