entertainment
स्कूल में बार-बार फेल होती थीं गीतू मोहनदास, पिता की सलाह ने बदल दी जिंदगी
INT News25 August 2026 at 02:53 pm

मुंबई, 25 अगस्त। अभिनेता यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में एक खास कार्यक्रम रखा गया, जहां फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात साझा की, जिसने उन्हें मुश्किल समय में आगे बढ़ने की हिम्मत दी। गीतू ने बताया कि वह बचपन में पढ़ाई में अच्छी नहीं थी और कई बार फेल भी हुईं थी। ऐसे समय में उनके पिता ने उनसे एक सवाल पूछा था, जिसका असर उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ा।