national · दिल्ली
इन्फ्लूएंजा-ए आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है : स्वास्थ्य मंत्रालय
INT News24 August 2026 at 08:01 pm

नई दिल्ली, 24 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदलने के साथ-साथ वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1), जो स्वाइन फ्लू वायरस का ही एक प्रकार है, के पॉजिटिव मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।