Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

सोनू निगम अब विदेशी भाषाओं में आजमाएंगे अपनी आवाज, बोले-'चीनी-जापानी गाना सीखना मजेदार'

INT News25 August 2026 at 03:51 pm

मुंबई, 25 अगस्त। सोनू निगम को हिंदी सिनेमा के उन गायकों में गिना जाता है, जिन्होंने अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने लंबे करियर में रोमांटिक गानों से लेकर भक्ति गीतों और अलग-अलग भाषाओं के गीतों तक अपनी आवाज दी है। आज भी वह खुद को एक ही भाषा या एक ही तरह के संगीत तक सीमित नहीं रखना चाहते। अब सोनू की इच्छा कुछ ऐसी भाषाओं में गाने की है, जिनमें उन्होंने अभी तक ज्यादा काम नहीं किया है।