national · राजस्थान
वंदे मातरम गीत को आधा-पूरा बांटने का कोई औचित्य नहीं: डॉ. माया टंडन
INT News20 August 2026 at 04:51 pm

जयपुर, 20 अगस्त। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. माया टंडन ने वंदे मातरम गीत को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देशवासियों को वंदे मातरम के प्रति उसी सम्मान और भाव को बनाए रखना चाहिए, जो आजादी के दौर से लेकर अब तक लोगों के मन में रहा है। उन्होंने गीत को आधा या पूरा गाए जाने को लेकर चल रही बहस पर कहा कि इसे बांटने का कोई औचित्य नहीं है और इसे जिस स्वरूप में स्वीकार किया गया है, उसी तरह सम्मान के साथ अपनाया जाना चाहिए।