sports
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: 21 अक्टूबर से भारत की पहली आधिकारिक राज्य हॉकी लीग की शुरुआत; 6 टीमें लेंगी हिस्सा
INT News25 August 2026 at 08:32 pm

रायपुर, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) का पहला संस्करण 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फ्रेंचाइजी-आधारित लीग में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटंस शामिल हैं।