समाचार · दिल्ली
खेल उपकरण निर्माण में भारत को वैश्विक शक्ति बनाने की तैयारी, एमएसएमई क्षेत्र की बाधाएं दूर करना प्राथमिकता: नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार
INT News25 August 2026 at 06:45 pm

नई दिल्ली, 25 अगस्त। केंद्र सरकार खेल उपकरण और खेल सामग्री निर्माण क्षेत्र को देश की आर्थिक वृद्धि और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में देख रही है। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक से केंद्र सरकार खेल उपकरण विनिर्माण को रणनीतिक क्षेत्र के रूप में बढ़ावा दे रही है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।