समाचार · पंजाब
लुधियाना में 2 बच्चों को लेकर मां नहर में कूदी:एक बच्चे की मौत, महिला समेत दूसरे मासूम की हालत गंभीर
INT News25 August 2026 at 07:45 pm
लुधियाना के दुगरी इलाके में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों से परेशान चल रही थी और इसी विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि आज दोपहर महिला का देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके मायके पहुंचा और उसे जमकर धमकाया। देवर की इन धमकियों और मानसिक दबाव से महिला इस कदर टूट गई कि उसने यह खौफनाक कदम उठाने का मन बना लिया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर दुगरी नहर पर पहुंची और उनके साथ नहर में छलांग लगा दी। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…