Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में नरेंद्र हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार:यमुना पर नहाने के लिए गया था; शरीर पर मिले चोट के निशान

INT News25 August 2026 at 06:31 pm

सोनीपत जिला पुलिस ने मुरथल क्षेत्र में हुए एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर निवासी बलबीर पुत्र बुधराम के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना 15 अगस्त 2026 को हुई थी। रसूलपुर निवासी वेदपाल ने 24 अगस्त 2026 को मुरथल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नरेंद्र दोपहर करीब 1 बजे यमुना नदी में नहाने गया था, लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। तलाश करते हुए वेदपाल यमुना नदी पहुंचे, जहां उन्हें काफी भीड़ दिखाई दी। चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें भीड़ के पास पहुंचने पर वेदपाल ने देखा कि उनका बेटा नरेंद्र वहां पड़ा था, जिसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी। पुलिस नरेंद्र को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी वेदपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले नरेंद्र की बलबीर के साथ कहासुनी हुई थी, जिसमें बलबीर ने नरेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। वेदपाल ने बलबीर पर अपने बेटे की हत्या का शक जताया। इस संबंध में मुरथल थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा थाना मुरथल की पुलिस टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक सुमित ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।