Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bhojpuri Bawaal Finale: काजल राघवानी संग इस भोजपुरी एक्टर ने शराब पीकर जमकर लगाए ठुमके; भड़के तेज प्रताप बोले- 'सत्ता का आनंद...'

INT News25 August 2026 at 02:53 pm

Bhojpuri Bawaal Grand Finale: भोजपुरी रियलिटी शो ‘ भोजपुरी बवाल ’ के पटना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मनोरंजन के साथ-साथ जमकर बयानबाजी भी देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया. खास बात यह रही कि पवन सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे. तेज प्रताप के बयान के बाद राजनीतिक और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है.

Bhojpuri Bawaal: Tej Pratap Yadav on Pawan Singh: भोजपुरी बवाल के मंच पर तेजप्रताप ने पवन सिंह पर साधा निशाना

‘ भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में कई भोजपुरी कलाकार और चर्चित चेहरे शामिल हुए. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव से कलाकारों के शराब सेवन को लेकर कहा, कि कुछ लोग मंच के पीछे शराब का सेवन कर रहे हैं,  एमएलसी बनने के बाद सत्ता का खूब उपयोग कर रहे हैं और नियमों की धज्जिया उड़ा रहे हैं.

जब मीडिया ने उनसे पूछा की वह किस एक्टर की बात कर रहे हैं तो उन्होंने बेझिझक पवन सिंह का नाम लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह कार्यक्रम के अंदर शराब पीकर आए हैं और ठुमके लगा रहे थे. तेज प्रताप ने यह भी कहा कि अगर पवन सिंह का टेस्ट कराया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी.

Tej Pratap yadav on Pawan Singh Drinking Behind Stage: तेज प्रताप बोले, जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी

तेज प्रताप यादव के बयान के बाद पत्रकारों ने उनसे बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि अगर शराब पीने की बात पर संदेह है तो संबंधित व्यक्ति का टेस्ट करा लेना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.

तेज प्रताप ने इसी दौरान सत्ता में बैठे लोगों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता का आनंद ले रहे हैं, जबकि आम जनता परेशान है. पवन सिंह को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया, जिससे उनका बयान और ज्यादा चर्चा में आ गया.

पटना में आयोजित 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर शराब पीकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने और ठुमका लगाने का गंभीर आरोप लगाया। #TejPratapYadav #PawanSingh #BhojpuriBawal pic.twitter.com/lbSMH4LJ3n

— Sunil Pandey (@Sunilpandeyjee) August 25, 2026

">

जब उनसे पूछा गया कि आप शराब पीते हैं, उसपर उन्होंने कहा,

मैं श्री कृष्ण का भक्त हूं, वृन्दावन मेरा आना-जाना लगा रहता हैं और मैंने तुलसी माला भी  पहनी हुई हैं, इसलिए मैं शराब नहीं पीता.

Pawan Singh and Tej Pratap Unresolved Fight: पवन सिंह और तेज प्रताप के बीच पहले भी हो चुकी है बयानबाजी

यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर निशाना साधा है. इससे पहले भी वह भोजपुरी अभिनेता को लेकर सार्वजनिक तौर पर बयान दे चुके हैं. तेज प्रताप ने एक पुराने बयान में दावा किया था कि पवन सिंह कभी लखनऊ में उनके पैरों में गिरते थे और अब किसी दूसरे के पैरों में गिरे हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि पवन सिंह कलाकार हैं और उन्हें अपनी कलाकारी पर ध्यान देना चाहिए.

भोजपुरी बवाल के पहले एपिसोड में ही पवन सिंह और तेज प्रताप की खूब बहस हुई थी और बहस इतनी बढ़ गयी थी की पवन सिंह डिनर छोड़ कर चले गए थे. दरअसल डिनर के दौरान,

पवन सिंह ने तेजप्रताप को प्यार से राजा भैया कहा था, अब इस पर वह भड़क गए और बोले हम राजा भैया नहीं तेजू भैया हैं. राजा भैया यूपी में हैं.

फिर पवन सिंह ने कहा प्यार से कहा आपको, भैया बहुत नाराज होते हैं मुझपे, पर मानते भी हैं. इस पर तेजप्रताप कहते हैं मानते हैं तभी तो डिनर पर बुलाए है, बहुत दिन हो गए तुम्हें देखे हुए.

Bhojpuri Bawaal Grand Finale: भोजपुरी बवाल का फाइनल कब

भोजपुरी बवाल का फाइनल पटना के ज्ञान भवन में 24 अगस्त को आयोजित हुई. हालांकि ग्रैंड फिनाले का एपिसोड को  टेलीविजन में 6 सितंबर को एयर किया जाएगा. इस शो को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri एक्ट्रेसेस को Bollywood में क्यों नहीं मिलते बड़े मौके? जानिए इसके पीछे की असली वजह