Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · दिल्ली

पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा के साथ जोड़ना होगा तभी इसका लाभ व्यापक स्तर तक पहुंचेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

INT News25 August 2026 at 08:20 pm

नई दिल्ली, 25 अगस्त। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को आधुनिक विज्ञान, चिकित्सा और उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि इसका लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच सके और इसकी उपयोगिता को नए आयाम मिल सकें।