national · राजस्थान
असम में संरक्षित वन क्षेत्र का 403.62 वर्ग किमी विस्तार, जयपुर शहर के बराबर: सीएम सरमा
INT News18 August 2026 at 08:22 pm

गुवाहाटी, 18 अगस्त। असम ने अपने संरक्षित वन क्षेत्र नेटवर्क में 403.62 वर्ग किलोमीटर का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को इसे राज्य के संरक्षण परिदृश्य का अभूतपूर्व विस्तार बताते हुए कहा कि जोड़ा गया क्षेत्रफल लगभग जयपुर शहर के बराबर है।