Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

अग्रोहा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत:किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान; संगठन को मजबूत करने पर जोर

INT News25 August 2026 at 09:16 pm

हिसार जिले के अग्रोहा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान के अग्रोहा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन जाखड़ चौक स्थित पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी चौ. अमरन चंद जाखड़ के निवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता, सिरसा जिला प्रभारी (किसान मोर्चा), कार्यकारिणी सदस्य एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य हिसार धर्मबीर जाखड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान इस अवसर पर महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखना और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़- जाखड़ धर्मबीर जाखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया और प्रदेश अध्यक्ष का अग्रोहा पहुंचने पर आभार जताया। कार्यक्रम में ये रहे शामिल इस मौके पर भाजपा नेता एवं मोदी रत्न अजीत सिवानी, सरोज सिहाग, अग्रोहा के सरपंच आत्मा राम भुक्कल, पूर्व सरपंच सविता जाखड़, प्रकाशवीर जाखड़, सचिन तनेजा, दीपक मित्तल, तेलूराम, समुंदर सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।