national · दिल्ली
फर्जी कॉल सेंटर पर ईडी का शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली समेत 8 जगहों पर छापेमारी, 70 लाख जब्त
INT News24 August 2026 at 08:13 pm

नई दिल्ली, 24 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने 21 अगस्त को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत चंडीगढ़, मोहाली और मध्य प्रदेश में आठ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।