world
अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती
INT News25 August 2026 at 08:13 pm
काबुल, 25 अगस्त। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप में कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, महिलाओं और बच्चों समेत घायल लोगों को इलाज के लिए नंगरहार रीजनल अस्पताल ले जाया गया है।