Wednesday, 26 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश, देहरादून-मसूरी हाईवे पर नए खतरे

INT News21 August 2026 at 08:48 am

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून की बात करें तो दिनभर धूप और बादलों में लुकाछिपी का खेल चल रहा है। शहर के कई हिस्सों में गुरुवार को अलग-अलग समय पर हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिले। देर रात भी बारिश का दौरा चला। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर जिले में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।अधिकतम तापमान बढ़ादून में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम में इस बदलाव के बावजूद तापमान में बढ़त दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की उमस का अहसास भी हुआ। दून में अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में भी रुक-रुक कर बारिश हुई। जौलीग्रांट में 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जखोली में 14.5 मिमी तक, मालदेवता में 14.0 मिमी, ऋषिकेश व थलीसैंण में 12.5 मिमी बारिश हुई।दून-मसूरी हाईवे धंसने से आफत, नए डेंजर जोन बनेमसूरी, संवाददाता। बारिश के चलते दून-मसूरी मार्ग पर लगातार मलबा आ रहा है और जगह-जगह सड़क का काफी हिस्सा धंस रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर नए डेंजर जोन बन रहे हैं। बार-बार मलबा पहाड़ी से सड़क पर आने से यातायात मार्ग प्रभावित हो रहा है।देहरादून-मसूरी मार्ग में सड़क धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुछ सप्ताह में इसी मार्ग पर सड़क धंसने और भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। 20 जुलाई को कोल्हूखेत के पास पानीवाला बैंड क्षेत्र में सड़क धंसी और दरारें आई थीं। 22 जुलाई को इसी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया था और पेड़ सड़क पर गिर गए थे। पानीवाला बैंड 15 सितंबर को भी भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच विगत सप्ताह कुठालगेट और अब पानीवाला बैंड के पास 19 अगस्त को नया धंसाव चिंता पैदा कर रहा है। टीमें धंसे हिस्से का तकनीकी आकलन कर रही हैं।परेशानी : मसूरी-दून मार्ग पर पुश्ता ढह गयामसूरी-देहरादून मार्ग पर बुधवार देर रात वाटर प्वाइंट बैंड से पहले सड़क का पुश्ता गिर गया। हालांकि यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ। सूचना पर लोनिवि अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग कर एक तरफ से यातायात चलाया गया। जेई प्रदीप साही ने बताया कि बारिश के कारण पुराना पुश्ता गिर गया था, फिलहाल एक तरफ से यातायात सुचारु किया गया।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश, देहरादून-मसूरी हाईवे पर नए खतरे · Indian News Trust