Tuesday, 29 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

INT News29 September 2026 at 01:50 am

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, 29 सितंबर को आखिरी मौका है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE)-2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी. अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 29 सितंबर की गयी थी.

326 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत हेल्थ सुपरवाइजर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर समेत विभिन्न पदों को भरा जायेगा. हेल्थ सुपरवाइजर के 137 और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 62 पद शामिल हैं. इन दोनों पदों पर कुल 199 रिक्तियां हैं.

आज ही पूरा करें आवेदन

JSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर निर्धारित है. ऐसे अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन करने से पहले संबंधित अधिसूचना में अपनी योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच कर लेना जरूरी है.