समाचार · गुजरात
तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व द्वारा शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्र

अहमदाबाद. तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व द्वारा अहमदाबाद टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन, अहमदाबाद लेमिनेट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन तथा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) के तहत लाठी बाजार िस्थत शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सर्वोदय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कागड़ापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शक्ति सिंह गोहिल उपस्थित रहे तथा उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अहमदाबाद के अध्यक्ष राकेश सिपानी, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर के मंत्री चैनरूप डोसी, उपाध्यक्ष अशोक दुग्गड़, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के मुख्य ट्रस्टी सुनील बोहरा, अणुव्रत समिति अहमदाबाद के के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बागरेचा, थली युवा संघ अहमदाबाद से अध्यक्ष राहुल चोरड़िया, कार्यक्रम के संयोजक राकेश बैद, राजकुमार संचेती, अहमदाबाद टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुलभाई, अहमदाबाद लेमिनेट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन से पवनभाई तथा सेव अर्थ से संध्या सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं एवं कन्याओं ने भी रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। रक्तदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से शिविर में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश प्रभावी रूप से सामने आया। तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व के परामर्शक मनोज सिंघी ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की जानकारी दी। मंत्री शीतल डोसी ने आभार व्यक्त किया।