Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चंबल की रेत का अवैध उत्खनन रोकने के निर्देश:मुरैना में 3 थानों में पहुंचे एसपी, थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की जानकारी ली

INT News20 November 2026 at 09:50 am

मुरैना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने गुरुवार रात कैलारस-सबलगढ़ अनुभाग के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैलारस, टेंटरा और सबलगढ़ थानों में पुलिस व्यवस्था, संसाधनों और अपराधों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित एसडीओपी भी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रभारियों और विवेचकों को लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने और अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया। इसके बाद थानों में उपलब्ध पुलिस बल, वार्षिक अपराध के आंकड़ों और थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील गांवों और थानों की मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। हवालात, मालखाने और CCTV की जांच की एसपी ने थानों की हवालात, मालखाना, CCTV कैमरे और सर्विलांस रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जरायम रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका और अन्य सरकारी रिकॉर्ड भी देखे। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने और सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। ई-साक्ष्य ऐप पर रिकॉर्ड अपलोड करने को कहा वर्ष 2026 के अंतिम डेढ़ महीने शेष रहने के चलते एसपी ने कैलारस, सबलगढ़ और टेंटरा थाना प्रभारियों के साथ विवेचकों को लंबित अपराधों की समीक्षा कर जल्द निराकरण करने को कहा। उन्होंने गंभीर और संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि विवेचना के दौरान जरूरी मामलों की आईडी ई-साक्ष्य (E-Sakshya) ऐप पर बनाई जाए। डिजिटल साक्ष्य नियमानुसार अपलोड किए जाएं और रिकॉर्ड तय समय-सीमा में तैयार किया जाए। उन्होंने विवेचना में देरी नहीं करने और लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए। अवैध रेत उत्खनन और नशे के कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश एसपी ने चंबल की रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के साथ मादक पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर सख्ती करने को कहा। संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने और थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनने को कहा। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने और थानों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी।