Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

ओला-उबर ड्राइवरों की मनमानी पर पुलिस सख्त:यात्रियों से बदसलूकी, ज्यादा किराया मांगने और नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

INT News23 November 2026 at 12:13 am

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ओला, उबर, रैपिडो समेत अन्य टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक ली,और यात्रियों से शालीन व्यवहार करने और निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने साफ कहा कि सवारी बैठाने या किराए को लेकर विवाद, दुर्व्यवहार और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, ऐप पर दिखाए गए किराए से ज्यादा रकम मांगने की शिकायतें भी यात्रियों ने सोशल मीडिया पर की हैं। इससे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने टैक्सी ऑपरेटरों को बुलाकर दी समझाइश पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी माना कार्यालय में टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक ली। इसमें ओला, उबर, रैपिडो और अन्य टैक्सी सेवाओं से जुड़े संचालकों को नियमों के तहत काम करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है। चालक यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित किराया ही लें। बुकिंग या सवारी बैठाने को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। 17 नवंबर को सवारी बैठाने पर चालकों में मारपीट 17 नवंबर को माना एयरपोर्ट पर दो टैक्सी चालकों के बीच यात्री को बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच बहस हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। यात्रियों के सामने हुए हंगामे के बाद सीआईएसएफ जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों चालकों को अलग किया। इससे पहले सितंबर 2024 में भी एयरपोर्ट के पार्किंग नंबर-1 के पास टैक्सी चालकों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से एयरपोर्ट की परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जनवरी 2024 में मारपीट के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर जनवरी 2024 में भी एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों और ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक चालक के सिर पर चोट आई थी। इसके बाद तुराब अली और हरविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। ऐप पर किराया 281 रुपए, चालक ने 500 रुपए ज्यादा मांगे नवंबर 2026 में इटली की डीजे ओली एस्से ने सोशल मीडिया पर रायपुर में रैपिडो से यात्रा का अनुभव साझा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐप पर यात्रा का किराया 281 रुपए दिख रहा था, लेकिन चालकों ने अतिरिक्त रकम मांगी। उनके मुताबिक, एक चालक ने 500 रुपए अतिरिक्त मांगने की बात कही। उन्होंने कंपनी से ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। पुलिस की चेतावनी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई पुलिस ने टैक्सी ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि यात्रियों से दुर्व्यवहार, निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली या बुकिंग को लेकर विवाद करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए टैक्सी ऑपरेटरों को नियमों का पालन करना होगा और आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण यात्रियों को परेशान नहीं करना होगा।