Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चाकू-तलवार लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार:तीन अलग-अलग मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपियों को जेल भेजा

INT News23 November 2026 at 12:22 am

रायपुर में अवैध हथियार लेकर घूमने और लोगों में डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आजाद चौक और टिकरापारा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चाकू और एक तलवार जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक पुलिस ने पकड़ा युवक आजाद चौक पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध चाकू लेकर घूम रहे कुलदीप निर्मलकर (24) को गिरफ्तार किया। वह टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर निगम, मोहन स्वीट के सामने का रहने वाला है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू जब्त किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान टिकरापारा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा इधर, डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान 22 नवंबर को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा। मोहम्मद कौनेन (19): निवासी मदनी चौक, संजय नगर। इसके पास से एक चाकू जब्त किया गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1064/2026 दर्ज किया गया। मोहम्मद अहमद (25): निवासी ख्वाजा गली, संजय नगर। इसके पास से एक तलवार जब्त की गई। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1065/2026 दर्ज किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध हथियार रखने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने और उनका सार्वजनिक प्रदर्शन कर लोगों में डर पैदा करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी के पास अवैध हथियार होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।