Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक में पहली बार दशहरे पर होगा ड्रोन शो:हवा में दिखेगा राम-रावण युद्ध, अयोध्या से आएगी टीम, हनुमान अंश की रहेगी स्टार कास्ट

INT News12 October 2026 at 03:02 pm

रोहतक में दशहरे के अवसर पर अयोध्या की तर्ज पर पहली बार ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक ड्रोन हवा में राम-रावण युद्ध को दिखाएंगे। ड्रोन शो के लिए अयोध्या से ही टीम आएगी, जो जिले के लोगों को रामलीला के अद्भूत दर्शन करवाएगी। सनातनी युवा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के संयोजक करण विग ने बताया कि मुम्बई में मुकेश अंबानी के घर दो सप्ताह पहले भजन संध्या करने वाले मथूरा के केशव बैंड के सदस्य शाम 4 बजे से दो घंटे तक अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों से पूरा जिला ही नहीं, आसपास के जिले भी लाभांवित होंगे। हनुमान अंश फिल्म की आएगी स्टार कास्ट

करण विग ने बताया कि कार्यक्रम में हनुमान अंश फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को बुलाया गया है, जो हनुमान अंश फिल्म के कुछ सीन भी वहां दिखाएंगे। करण विग ने कार्यक्रम की एक वीडियो भी दिखाई, जिसमें भजन संध्या से लेकर ड्रोन शो के बारे में जानकारी दी गई। नशे से दूर कर सनातन से युवाओं को जोड़ने का प्रयास

करण विग ने बताया कि कार्यक्रम करने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर सनातन के साथ जोड़ने का रखा गया है। युवा नशे की तरफ जा रहा है। गलत चीजों में पड़कर अपराध की दूनिया में कदम रख रहा है। ऐसे युवाओं को सही दिशा दिखाने का प्रयास है।