world
पाकिस्तान: केपी में इमरजेंसी के बाद भी पीएम शहबाज की दिक्कतें बरकरार, अब पुलिस जवानों ने खड़े किए हाथ!
INT News12 October 2026 at 06:23 pm

लाहौर, 12 अक्टूबर। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में आपातकाल लागू कर दिया। इसके पीछे की वजह पीटीआई शासित (पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ) प्रांत में बढ़ती आतंकी गतिविधियां बताया गया। एक और कारण वो लॉन्ग मार्च है जो संवैधानिक मूल्यों की बहाली के नाम पर इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) करना चाहती थी। सब कुछ इस्लामाबाद के मुताबिक हो रहा था। इस बीच सरकार की मंशा को झटका दिया है पंजाब पुलिस के जवानों ने! ये लोग केपी में तैनाती नहीं चाहते।