national · दिल्ली
दिल्ली में 'दुर्गा' योजना का पोर्टल लॉन्च, 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे ई-ऑटो
INT News12 October 2026 at 06:46 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'दुर्गा' योजना शुरू की गई है। योजना के तहत शुरुआती चरण में लगभग 1,300 ई-ऑटो दिए जाएंगे। इसमें 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स को शामिल किया गया है। मंत्री पंकज सिंह ने योजना के पोर्टल का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी।