Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

514 ग्राम हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार:लुधियाना देहात पुलिस ने बिना नंबर की बाइक भी पकड़ी; आरोपी होशियारपुर के रहने वाले

INT News12 October 2026 at 06:56 pm

514 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार दो युवकों के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस अब तस्करी के कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। चौकी छपार की टीम ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेनदेन की जांच की जाएगी। आरोपियों की पहचान तरनप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव पिपलांवाला और सचिन पुत्र राजेश कुमार निवासी बसंत नगर, होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना जोधां में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 25, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चौकी छपार के इंचार्ज जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नारंगवाल चौक पर संदिग्ध वाहनों की जांच के बीच एक समाजसेवी ने सूचना दी कि दोनों युवक हेरोइन लेकर जोधां और लुधियाना के अन्य इलाकों में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढैपई नहर पुल पर नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान 514 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक आरोपी पर पहले से आर्म्स एक्ट का मामला जांच में सामने आया है कि तरनप्रीत सिंह के खिलाफ एक सितंबर 2025 को थाना सिटी नवांशहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वह इस मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। थाना जोधां की प्रभारी इंस्पेक्टर किरनदीप कौर के मुताबिक, पांच दिन के रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, कथित खरीदारों और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।