Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन का आंदोलन सिर्फ लोगों को तकलीफ देने वाला : रामदास आठवले

INT News12 October 2026 at 07:52 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास अब केवल मार्च और रैली निकालने का ही काम बचा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है और अराजकता फैल रही है। उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन और अभिजीत दिपके के आंदोलन को गलत बताते हुए कहा कि कितना भी आंदोलन कर लें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि 13 करोड़ वोट काटने का काम सही है।