national · बिहार
एम्स-पटना में सीनियर प्लंबर सहित कई पदों पर नियुक्ति का मौका, जानें कौन पात्र
INT News12 October 2026 at 08:00 pm

पटना, 12 अक्टूबर। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एम्स-पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'सी' के कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।