Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर को लेकर विपक्ष का हल्ला, सपा सांसदों ने उठाए सवाल

INT News12 October 2026 at 07:46 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन और जिया उर रहमान बर्क ने भी चुनाव आयोग के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। वहीं, जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने भी एसआईआर के दौरान कथित अनियमितताओं और प्रदर्शनों पर प्रतिबंधों को लेकर चिंता व्यक्त की।