Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सांसद के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका:यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इस्तीफे और कार्रवाई की मांग

INT News12 October 2026 at 07:54 pm

मंडला में सोमवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने नेहरू स्मारक पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस्तीफे या कांग्रेस से निष्कासन की मांग की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना साहू ने बताया कि राजनीति में आने से पहले अकोइजाम जेएनयू में एसोसिएट प्रोफेसर थे। उन पर विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और जांच के बाद कार्रवाई भी हुई थी, जिस पर महिला मोर्चा ने सांसद का विरोध किया। प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने कहा, महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में दलों को गंभीर होना चाहिए। निष्पक्ष जांच और सही कार्रवाई की जरूरत है। प्रदर्शन में भावना साहू, शशि पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला कार्यालय मंत्री थामन बरमैया, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, नगर अध्यक्ष शिव रानू राजपूत, ग्रामीण अध्यक्ष सूर्यकांत जंघेला समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।