national
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
INT News12 October 2026 at 07:55 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों ने विरोध तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की जानकारी दी। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मामले में न्यायालय से हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं, मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी कथित वोट चोरी के आरोप दोहराए।