national
झारखंड: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
INT News12 October 2026 at 08:00 pm

चतरा, 12 अक्टूबर। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण और उसके गर्भवती होने का एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता को अत्यधिक रक्तस्राव और पेट दर्द की शिकायत के बाद चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।