Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीधी में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:सांसद-जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कम कार्यकर्ता जुटे, NSUI ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया

INT News12 October 2026 at 06:59 pm

सीधी में भाजपा ने 12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट चौराहे पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम में कम कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शन स्थल पर वाटर कैनन भी खड़ी थी, पर पुतले पर पानी नहीं डाला गया। एनएसयूआई नेता विक्रांत में पुलिस प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े JNU विवाद को लेकर था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी से जवाब मांग रही है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी दूसरों को ज्ञान देते हैं, पर अपने नेताओं को खुली छूट दे रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद लगातार अभद्र टिप्पणियां करते हैं। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी संसद में मणिपुर का जिक्र करते हैं, पर अपने सांसद की घटना पर चुप हैं।