Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में बस-बाइक की टक्कर, युवक का सिर कुचला:ब्यौहारी से आ रही बस ने गोरहाई के पास रौंदा; दुकान जा रहा था

INT News12 October 2026 at 06:54 pm

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गोरहाई के पास हुआ। युवक रामनगर स्थित अपने जीजा की दुकान जा रहा था। इसी दौरान ब्यौहारी से मैहर की ओर जा रही बस से उसकी बाइक टकरा गई। खड़मसेड़ा निवासी था मृतक मृतक की पहचान रामाश्रय उर्फ अंकित पटेल (32), पिता रामकरण पटेल, निवासी खड़मसेड़ा के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका अगला पहिया मुड़ गया, जबकि उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।