national
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च: संदीप सौरव
INT News12 October 2026 at 06:27 pm

पटना, 12 अक्टूबर। सीपीआई (एमएल) के विधायक संदीप सौरव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एआईएसए और आरवाईए की ओर से प्रस्तावित मार्च की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकालेंगे। इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों और कथित कार्रवाई के खिलाफ भी विरोध जताया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यकर्ता लोकतंत्र तथा चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग उठाएंगे।