Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

झारखंड में कई दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

INT News12 October 2026 at 06:15 pm

रांची, 12 अक्टूबर। झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। पार्टी में शामिल होने वालों में ईचागढ़ के खगेन महतो, बोकारो की परिंदा सिंह और बरकट्ठा की कुमकुम देवी प्रमुख हैं।