national · छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: 147 करोड़ के राइस मिलिंग घोटाले में ईडी की कार्रवाई, राम गोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
INT News12 October 2026 at 06:26 pm

रायपुर, 12 अक्टूबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुए राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। ईडी ने राम गोपाल अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है।