समाचार · मध्य प्रदेश
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पांचवा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ननद को भी पकड़ा, सास-ससुर-पति-जेठ पहले से जेल में
छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के मामले में पांचवीं आरोपी गिरफ्तार हुई। यह मृतका की ननद सीमा अहिरवार है। जिस पर ₹2 हजार का इनाम था। मृतका की सास शांति, ससुर रामा, पति नरेंद्र और जेठ महेंद्र अहिरवार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुके हैं। 23 अक्टूबर को सीमा को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। दरअसल, 22 जून को देवपुर गांव की उमा अहिरवार की शादी एक साल पहले टिगरी गांव के नरेंद्र अहिरवार से हुई थी। घटना के दिन उमा और पति घर पर थे। तभी टिगरी गांव के कुएं में एक महिला का शव मिला। दहेज के लिए की थी महिला की हत्या पुलिस जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट औ सबूतों से दहेज के लिए महिला की हत्या की पुष्टि हुई। ससुराल पक्ष के पांच लोगों की भूमिका सामने आई। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार सीमा पर एसपी ने ₹2 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने उसे छतरपुर शहर से पकड़ा और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।