Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाओं समेत 5 घायल:उमरिया में परसौरा में कमराई नाला के पास हादसा

INT News12 October 2026 at 05:54 pm

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के पास कमराई नाला पर सोमवार को रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को निजी वाहन से पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। ये हुए घायल एसडीओपी ललित गढ़रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान आशा बाई बैगा, आमसिया बैगा, उर्मिला बैगा, गोलू कोल और नागेश्वर के रूप में हुई है। यह ट्रैक्टर पाली निवासी राजकुमार दास का बताया जा रहा है, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।