Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जींद में किसानों ने पटियाला हाईवे किया जाम:धान खरीद में देरी से फूटा गुस्सा; SDM बोलीं- मैं लेती हूं जिम्मेदारी

INT News12 October 2026 at 01:07 pm

जींद में धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने जींद-पटियाला हाईवे जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि खरीद एजेंसियां धान में अधिक कमी बताकर खरीद से बच रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत शुरू की। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। SDM बोलीं- मैं लेती हूं जिम्मेदारी जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम सुमन यादव से जब किसानों का आमना सामना हुआ, तो उन्होंने कहा कि मैं लेती हूं जिम्मेदारी। आपकी नमी 17 होगी तो खरीद होगी। कोई मना करें तो मुझे बताना। एसडीएम ने किसानों से पूछा बताओ कौन आढ़ती पैसे मांगता हैं। आप नाम बताओ। इससे पहले किसानों ने एसडीएम के सामने खरीद नहीं होने पर एसडीएम के सामने अपनी बात रखी। लिखित में जिम्मेदारी लें अधिकारी एसडीएम के मौके पर पहुंचने के बाद किसान बोले- उचाना में बारिश है, एसडीएम बोली- हां, थोड़ी सी हुई थी। 17 नमी की बात हम लिखित में ले रहे, कम नहीं लगना चाहिए। हम सेक्रेटरी से यही बात कह रहे थे लिखित में जिम्मेदारी ले। मेरी रिकार्डिंग चल रही हैं, अगर आपका 17 नमी है और सभी नॉर्म पूरे हैं, तो हम लेंगे। यदि आपसे कोई कुछ मांगता है, तो मुझे शिकायत करों। हमारे खाते में 2461 आ रहे हैं, 600 रुपए हमें वापस देने पड़ रहे हैं। आप बताओं कौन सा आढ़ती आपसे मांग रहा है। हम कार्रवाई करेंगे, सारे मांग रहे हैं, आप मुझे लिखित में दो। किसान बोले- आढ़ती कोई नहीं मांगते। कोई खान है, कोई गंजा है, कोई... कोई 1800 में मांग रहा है कोई कितने। आप मुझे दिखाओं मुझे साथ लेकर चलो, अब तो सभी फरार है। फिर किसान बोले- अब मैडम में जिम्मेदारी ले ली। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं...