Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत पुलिस ने पकड़ा ₹5 हजार का इनामी लुटेरा:लूट-डकैती के 16 मुकदमें है दर्ज, 2 साल से थी जिला पुलिस को तलाश

INT News12 October 2026 at 02:12 pm

पानीपत पुलिस ने अपराधियों और इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। CIA-3 की टीम ने समालखा थाना क्षेत्र से ₹5,000 के इनामी और शातिर लुटेरे असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह आदतन अपराधी है। 16 संगीन वारदातों में शामिल, 2024 के केस में था इनामी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी असलम पर पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में लूट व डकैती जैसे गंभीर अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2024 में दर्ज लूट के एक मामले में वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। उसकी लगातार फरारी और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। समालखा से दबोचा, सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस सीआईए-3 की टीम को 11 अक्टूबर 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश असलम समालखा क्षेत्र में किसी वारदात या छिपने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी असलम को सोमवार (12 अक्टूबर) को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी, ताकि उससे अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।