national · राजस्थान
भरतपुर को मिलेगी विकास की सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल आज करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
INT News28 September 2026 at 09:42 am

जयपुर, 28 सितंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर जिले के बयाना इलाके में एक दिन के दौरे पर रहेंगे। वे विकास कार्यों का उद्घाटन और नए कामों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।