समाचार · पंजाब
लुधियाना CP स्वप्न शर्मा को ED का समन:CM मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने का मामला; 19 को पेशी के निर्देश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वायरल वीडियो की फोरेंसिक और साइबर जांच रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। पंजाब पुलिस की ओर से तैयार करवाई गई रिपोर्ट में वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया गया था। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने के आरोप जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्वप्न शर्मा ने गुरुग्राम में कुछ विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, ताकि CM भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने वाली फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराई जा सके। हालांकि, यह आरोप हैं और मामले में संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। जून में वायरल हुआ था वीडियो जून में सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भगवंत मान को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को खुद होने से इनकार करते हुए इसे AI से तैयार किया गया वीडियो बताया था। फर्जी रिपोर्ट के आरोप में 2 गिरफ्तार इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने की साजिश के आरोप में अरुण मेहरचंदू (25) और अंकित (25) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर स्वप्न शर्मा गुरुग्राम में दो लोगों के साथ बैठे दिखाई दिए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के लिए समझौता किया गया था। इन आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…