Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला में डंपर और कार में टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार:बाइक अचानक सामने आने से हादसा; यमुनानगर में माता के दर्शन कर लौट रहा था

INT News12 October 2026 at 02:36 pm

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर कोट गांव के नजदीक शीश महल के पास एक डंपर और कार के बीच टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी सकुशल बच गए हैं। हालांकि डंपर और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार ड्राइवर के अनुसार, वे आज सुबह यमुनानगर में माता के दर्शन करने के बाद पंचकूला की ओर जाने के लिए चले थे। पंचकूला में वह डॉक्टर के पास पत्नी की दवाई लेने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ 2 बच्चे भी थे। जो सभी आगे वाली सीट पर ही बैठे थे। अचानक से गाड़ी के आगे एक बाइक वाला आ गया। उसको बचाने का प्रयास किया तो गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पीछे की सीट तक का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। हालांकि वे सभी बच गए। उसने बताया कि अगर पीछे की सीट पर कोई बैठा हो तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस हादसे की जांच कर रही हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस कारण हुई और इसमें किसकी गलती रही। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। हाईवे पर लग गया जाम पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार व डंपर को साइड में करवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।