समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानपुर में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मेंटनेंस, कई इलाकों पर होगा असर
INT News24 October 2026 at 04:42 pm
बुरहानपुर में रविवार को बिजली कंपनी दो फीडरों का मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी काला बाग फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इससे तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, काला बाग और सेंट टेरेसा स्कूल जैसे इलाके प्रभावित होंगे। इसी तरह, 11 केवी गड़बड़ महाजन फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा। गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट बी, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर और रास्तीपुरा में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रोहित भारती ने बताया कि काम की जरूरत के हिसाब से समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।