Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज:कलेक्ट्रेट के सामने आठवें दिन जन सत्याग्रह जारी; पीपीपी मॉडल का विरोध

INT News12 October 2026 at 04:41 pm

कटनी में पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग को लेकर कटनी एक्शन कमेटी का जन सत्याग्रह सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने चल रहे प्रदर्शन में नागरिक और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलनकारी पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने का विरोध कर रहे हैं। दूसरे जिलों में सरकारी कॉलेज मंजूर होने का दिया हवाला कटनी एक्शन कमेटी के संयोजक श्री कृष्ण ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना थी। जनता के विरोध के बाद सरकार ने प्रस्ताव रद्द कर सरकारी मेडिकल कॉलेज मंजूर किए। उन्होंने सवाल उठाया कि कटनी के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उनके मुताबिक, यहां पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने का दबाव है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। सरकारी कॉलेज का आदेश जारी होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह कटनी एक्शन कमेटी ने कहा कि जब तक कटनी में पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने का आदेश जारी नहीं होता, तब तक जन सत्याग्रह जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवा निजी कंपनियों के हाथों में नहीं होनी चाहिए।