Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में बेटे को झूठे केस में फंसाने का आरोप:पिता ने एसपी से की शिकायत; बोले- रुपए वसूलने के लिए जबरन फंसाया जा रहा

INT News12 October 2026 at 04:54 pm

नरसिंहपुर के मुरलीपौड़ी गांव के कोमल सिंह लोधी ने पड़ोसी बसंत झारिया पर झूठी शिकायत कर अपने बेटे राहुल लोधी को फंसाने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुराने विवाद में शिकायत करने का आरोप कोमल सिंह के मुताबिक, उनका बेटा राहुल मजदूरी करता है। पड़ोसी बसंत झारिया से पुराने विवाद के चलते उन्होंने राहुल के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद स्टेशनगंज पुलिस ने राहुल पर धारा 170 के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोमल सिंह का आरोप है कि बसंत झारिया पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस स्टेशनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि बसंत झारिया से जुड़ा मामला उनके ध्यान में है। शिकायत मिलने पर बारीकी से जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।