समाचार · हरियाणा
सांपला थाने में ASI 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:झज्जर विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा,हत्या के मामले में मदद करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
झज्जर रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस थाने में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे की मदद करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहले 40 हजार रुपये लेने का आरोप शिकायतकर्ता हसनगढ़ निवासी सुभाष के अनुसार, हत्या के एक मामले में सहयोग करने के नाम पर एएसआई दीनबंधु ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि आरोपी पहले ही 40 हजार रुपये ले चुका था। बाकी 10 हजार रुपये देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। विजिलेंस ने बिछाया जाल सुभाष की शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने रिश्वत की बाकी रकम देने के दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद सांपला थाने में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई की गिरफ्तारी ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में विजिलेंस की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।