national · राजस्थान
राजस्थान पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़, धरे गए तीन आरोपी
INT News3 October 2026 at 09:49 pm

जयपुर, 3 अक्टूबर। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आड़ में चल रहे एक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में डिजिटल डिवाइस व बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।