Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीहोर में मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार:जान से मारने के लिए कार से मारी थी टक्कर, वाहन जब्त

INT News12 October 2026 at 04:39 pm

सीहोर कोतवाली पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ओमदीप परमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मारुति अल्टो कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, कपिल राठौर की बाइक को जान से मारने की नीयत से पीछे से कार से टक्कर मारी गई थी। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। चश्मदीदों के बयान पर दर्ज हुआ केस पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। चश्मदीद गवाह मितेश राठौर और राजा राय के बयान के आधार पर ओमदीप परमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी और मुखबिरों से जुटाए सुराग वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ओमदीप परमार और उसके सहयोगी दिनेश मेवाड़ा (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश मेवाड़ा ने पुलिस को बताया कि कपिल राठौर की बाइक को पीछे से कार से टक्कर मारने की योजना थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। मामले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम की भूमिका रही।