Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कसरावद में सुविधाघर तोड़ने और नाले पर कब्जे का विरोध:रैली निकाल कर की कार्रवाई की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम दिया

INT News12 October 2026 at 04:58 pm

कसरावद में सोमवार को सार्वजनिक सुविधाघर और यात्री प्रतीक्षालय तोड़ने तथा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों के विरोध में लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी। एसडीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरकारी जमीन पर निर्माण तोड़ने का आरोप कांग्रेस नेता दिनेश पाटीदार, भाजपा नेता प्रहलाद तंवर और निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि दीपक पाटीदार ने बताया कि खसरा नंबर 67 और 68 की सरकारी जमीन पर बने सुविधाघर और यात्री प्रतीक्षालय को नगर परिषद ने बिना मंजूरी तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने नाले पर स्लेब डालने और पेड़ काटने का भी आरोप लगाया। स्लेब से निजी जमीन तक रास्ता बनाने का आरोप प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाले पर स्लेब डालने से निजी जमीन तक व्यावसायिक रास्ता तैयार किया जा रहा है। इससे सीवेज और बारिश के पानी की निकासी प्रभावित होने तथा आसपास के घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ज्ञापन में नाले पर डाला गया स्लेब हटाने, सरकारी जमीन पर बाउंड्री बनाने, सुविधाघर और यात्री प्रतीक्षालय दोबारा तैयार कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। रैली में एल्डरमैन जितेंद्र पाटीदार, बिहारी यादव, राजेश वराड़िया, राजेंद्र पाटीदार, वैभव पाटीदार, महेंद्र हार्डिया समेत कई नगरवासी शामिल हुए।